Our history
2022
पावन मंदिर उद्घाटन
आगरा की पावन धरा पर दक्षिण भारतीय शैली पर आधारित चार हजार वर्ग गज में निर्मित दिव्य एवं भव्य श्री वरद वल्लभा महागणपति जी के अष्टकोणीय मंदिर का निर्माण 12 वर्षों की अथक साधना के बाद पूर्ण हुआ। यह मंदिर आगरा-फिरोजाबाद (कानपुर) नेशनल हाईवे पर छलेसर, आगरा में बनाया गया एक आधुनिक आध्यात्मिक स्थल है। जिसे मैनेजिंग ट्रस्टी श्री हरिमोहन गर्ग ने अपने दिव्य स्वप्न को साकार रूप देने के लिए बनवाया था। 30 जुलाई सन्-2009 को आधार शिला रखने के बाद 12-13 वर्षों के अथक प्रयासों से यह सन् 2022 में पूर्ण हुआ। जैसलमेर पीला स्टोन व सफेद संगमरमर से, बिना लोहे के असंख्य कुशल कारीगरों की मदद से इस भव्य मंदिर का निर्माण करवाया गया है, जो कि भारतीय सनातन संस्कृति, वास्तुकला और कला का अनूठा संगम है। मंदिर में प्रवेश करते ही स्वयं को अलग सा प्रतीत होता है व असीम शांति व आनन्द का अनुभव होता है।
